शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सतनवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुधियापुरा तालाब के छर्रा के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बेचने के लिए बैठा है। सूचना पर थाना सतनवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक गुरुवर पुत्र ओमप्रकाश गुरुवर निवासी आदिवासी बस्ती, ग्राम कांकर, थाना सतनवाड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 लीटर के ड्रम और 20 लीटर की कैन में कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है।
आरोपी के पास शराब रखने और बिक्री करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सतनवाड़ा पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी भोलाराम पुरोहित सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment