Press "Enter" to skip to content

रफ्तार बनी काल! दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब माढा-सिंघारई रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिंघारई निवासी 34 वर्षीय हरपाल यादव अपनी बाइक से आ रहे थे, तभी सामने से आ रही कैलाश जाटव की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद हरपाल यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कैलाश जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!