Press "Enter" to skip to content

खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धन निवासी 23 वर्षीय छोटू पुत्र गिरवर रजक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका जीजा सोनू रजक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, छोटू रजक अपने जीजा सोनू रजक निवासी विजयपुर के साथ शुक्रवार को खूबत बाबा मंदिर में पूजा करने गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खूबत घाटी में एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटू रजक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू रजक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!