Press "Enter" to skip to content

विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी। विश्व शांति और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से साधु-संतों द्वारा निकाली जा रही करीब 460 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शनिवार को शिवपुरी पहुंची। यह यात्रा धूमेश्वर धाम भितरवार से 12 मार्च को शुरू हुई थी और 24 मार्च को उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ संपन्न होगी।

शिवपुरी शहर में इस धार्मिक पदयात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर संतों का अभिनंदन किया, जिससे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

शहर के माधव चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संतों का स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यहां संतों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर धूमेश्वर धाम के महंत अनिरुद्धवन जी महाराज (महामंडलेश्वर) ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में वैमनस्य बढ़ाने वाली प्रवृत्तियां सामने आ रही हैं, जिससे समाज में टकराव की स्थिति बनती है। उन्होंने लोगों से आपसी भेदभाव छोड़कर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

बताया गया कि यह पदयात्रा प्रतिदिन करीब 35 से 45 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। धूमेश्वर धाम से शुरू होकर यह यात्रा झाऊ-खडीचा, सांखनी, बसई, चक मियापुर, बनियानी, हथेड़ा, फूलपुर कांकर, इमलिया, मंगरौनी और नरवर होते हुए शिवपुरी पहुंची है।

अब यह यात्रा शिवपुरी से आगे कोलारस , बदरवास , गुना , राघौगढ़ , चाचौरा , ब्यावरा , पचोर , सारंगपुर , शाजापुर और मक्सी होते हुए 24 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी, जहां साधु-संत बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, सनातन धर्म की रक्षा और जनकल्याण की कामना करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!