शिवपुरी। जिले के बदरवास तहसील के घेरखेड़ा गांव की एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर मुआवजे की राशि नहीं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
पीड़िता माताबाई जाटव (उम्र लगभग 40 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय हरदास जाटव ने आवेदन में बताया कि करीब पांच माह पहले उनके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद हुए राजीनामा में उन्हें कुल 3 लाख रुपये की राशि मिली थी।
महिला का आरोप है कि इस राशि में से 49 हजार रुपये तो जमा कर दिए गए, लेकिन शेष 2 लाख 50 हजार रुपये उनके खाते में जमा नहीं किए गए। आरोप है कि उनके भतीजे विशाल जाटव ने यह राशि अपने पास रख ली और अब देने से इंकार कर रहा है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपने पैसे दिलाने की मांग की है। पुलिस से मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।







Be First to Comment