Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News

शिवपुरी। रोटरी इंटरनेशनल, मध्यप्रदेश शासन के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त तत्वावधान में शिवपुरी में 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक 8 दिवसीय वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में विभिन्न मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार करेंगे।

यह स्वास्थ्य शिविर ऐसे मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिनका उपचार सामान्यतः जिला चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव नहीं हो पाता है। शिविर में विभिन्न गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के आयोजन के लिए राजमाता विजयाराजे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी परिसर तथा मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित सीएम राइज विद्यालय प्रांगण में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सुंदरकांड पाठ और पुष्पांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य शिविर में उपचार प्राप्त करने के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इच्छुक हितग्राही क्यूआर कोड अथवा ऑनलाइन वेबसाइट shivpurihealthcamp.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि पात्र मरीज इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!