शिवपुरी। कक्षा 10वीं से 11वीं में जाने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए शहर में एक विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। Ganesha Blessed Public School शिवपुरी और Bhautikii Plus ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में Stream Selection Analysis Test (SSAT) एवं करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
इस टेस्ट और सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को 10वीं के बाद सही स्ट्रीम चयन जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही छात्रों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों को लेकर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही निर्णय ले सकें।
यह कार्यक्रम 13 मार्च को Shivpuri में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन Ganesha Blessed Public School परिसर में होगा, जिसमें शहर के किसी भी स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
आयोजकों के अनुसार यह टेस्ट और सेमिनार पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें।
अधिक जानकारी या पंजीयन के लिए इच्छुक छात्र एवं अभिभावक 91316-80232 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।







Be First to Comment