शिवपुरी। शहर के गुना बाईपास स्थित वैशाली गार्डन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मगरमच्छ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को गुना बाईपास पर वैशाली गार्डन के पास सड़क किनारे एक मगरमच्छ मृत अवस्था में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।







Be First to Comment