शिवपुरी। जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किए जा सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना ने बताया कि भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (8वीं व 10वीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा पदों पर भर्ती की जाएगी।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर प्राप्त करें।
भर्ती प्रक्रिया के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) जून 2026 में 1 से 10 जून के बीच आयोजित होने की संभावना है।
योग्यता व आयु सीमा:
आयु: 17.5 से 21 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास (45% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 33%)
कुछ पदों के लिए 12वीं व आईटीआई पास अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
वेतन:
पहले वर्ष लगभग 30 हजार रुपये प्रतिमाह से शुरुआत होगी, जो चार साल में बढ़कर करीब 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंचेगी। सेवा पूरी होने पर करीब 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि भी दी जाएगी।
विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in वेबसाइट देख सकते हैं।







Be First to Comment