Press "Enter" to skip to content

मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News

शिवपुरी। 33 केवी फतेहपुर फीडर अंतर्गत आने वाले 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर और फतेहपुर फीडर सहित 33 केवी खरेह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते 7 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथीखाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला और 26 नंबर कोठी के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा खरेह, देहरदा, गणेश पचावली, ऐजवारा, मड़ीखेड़ा और पड़ोरा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी इसी समय बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!