Press "Enter" to skip to content

वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के थाना बामौरकलां पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, सोने की पुतईया और नगदी भी बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार फरियादी हनुमत लोधी (27) निवासी ग्राम गोरवर, थाना खनियाधाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मार्च को वनखेड़ा पुलिया के पास चार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये, मोटोरोला कंपनी का मोबाइल और गले की सोने की पुतईया लूट ली थी। इस मामले में थाना बामौरकलां में अपराध क्रमांक 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों — अमित उर्फ भज्जू (31) निवासी नदावन, आकाश उर्फ गुल्ला (21) निवासी शंकरपुर, कक्काजू उर्फ रंजीत (24) निवासी शंकरपुर और अनिल (26) निवासी नदावन — को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक मोटोरोला मोबाइल, सोने की पुतईया और 7500 रुपये नकद बरामद किए गए।

कार्रवाई में थाना प्रभारी बामौरकलां उनि. संजय लोधी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!