शिवपुरी। शहर के Nexa शोरूम में Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल e-Vistara अल्फा मॉडल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में दुबे नर्सरी संचालक गौरव दुबे (गोलू) और धर्मशाला रोड स्थित दीपक पाइप प्रतिष्ठान के संचालक दीपक गुप्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान कंपनी के शिवपुरी मैनेजर प्रदीप शर्मा, ग्वालियर सब-डिवीजन मैनेजर देवेंद्र कुशवाह, अप-कंट्री मैनेजर अनुराग चौहान और रिलेशन मैनेजर पुष्पेंद्र तोमर सहित नेक्सा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग पर केक काटकर सेलिब्रेशन किया।
कंपनी मैनेजर प्रदीप शर्मा ने उपस्थित लोगों को नई इलेक्ट्रिक कार की खूबियों की जानकारी दी और कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।









Be First to Comment