शिवपुरी। शहर के छतरी रोड निवासी एक युवक ने बैंक खाते को होल्ड किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। युवक का कहना है कि उसके खाते में गलती से ट्रांसफर हुए 1500 रुपये वापस करने के बाद भी खाता होल्ड नहीं हटाया गया।
जानकारी के अनुसार अंकुश गिरी गोस्वामी पुत्र किशन गिरी गोस्वामी, निवासी छतरी रोड शिवपुरी ने बताया कि 2 मार्च 2026 को किसी व्यक्ति द्वारा गलती से उसके बैंक खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने शिकायत कर उसका बैंक खाता होल्ड करवा दिया।
युवक का कहना है कि उसने उक्त 1500 रुपये वापस कर दिए, लेकिन इसके बावजूद खाते से होल्ड नहीं हटवाया गया। साथ ही संबंधित व्यक्ति द्वारा उसके खिलाफ शिकायत भी कर दी गई।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर खाते से होल्ड हटवाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।







Be First to Comment