शिवपुरी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शिवपुरी जिले के युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन युवाओं के चयन की खबर से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
जिले के नरवर क्षेत्र के दीपक कोरकू का चयन आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से मगरौनी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। दीपक की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है।
वहीं भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी एवं कैट के पदाधिकारियों ने मनीष-सीमा गोयल के पुत्र कृष्णा गोयल को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 300 प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इसके अलावा कोलारस विधानसभा क्षेत्र के धंधेरा ग्राम निवासी भूपेंद्र धाकड़, पुत्र महेश कुमार धाकड़ (पूर्व सरपंच) का भी सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल गांव बल्कि पूरे कोलारस क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जिले के इन युवाओं की सफलता पर सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








Be First to Comment