Press "Enter" to skip to content

फर्जी केस में फंसाने का आरोप, युवक ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पोहरी तहसील अंतर्गत ग्राम अतवेई निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पुलिस चौकी भटनावर में दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। युवक का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को साजिशन झूठे मामले में फंसाया गया है।

आवेदन में तोरन सिंह यादव पुत्र स्व. बलराम यादव ने बताया कि पुलिस चौकी भटनावर में 1 मार्च 2026 को उसके और उसके परिवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जबकि उसके अनुसार यह मामला झूठा है और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

तोरन सिंह यादव का कहना है कि इस घटना के कारण उसके पूरे परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है और उनकी सामाजिक छवि भी प्रभावित हो रही है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो आरोपी आगे भी उन्हें परेशान करते रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!