Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा, पति ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ओमी रजक पुत्र हरिराम रजक निवासी बड़ा बाजार जानकी मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी ने बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी 2011 को कोमल रजक से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हैं।

ओमी रजक का आरोप है कि उसकी पत्नी का पीएसक्यू लाइन में रहने वाले गोविंद मांझी से प्रेम संबंध है और दोनों अक्सर घंटों फोन पर बात करते हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि उसे आशंका है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे किसी झूठे मामले में फंसा सकते हैं या उसकी हत्या भी करवा सकते हैं। उसने एसपी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!