Press "Enter" to skip to content

गांधी पार्क मैदान में जुआ खेलते 5 लोग पकड़े, 14,800 रुपए जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधी पार्क मैदान से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14,800 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने पुलिस टीम के साथ गांधी पार्क मैदान में दबिश दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में नरेंद्र कुशवाह (25) निवासी कुशवाह मोहल्ला नीलघर चौराहा, मुरारी प्रजापति (50) निवासी कमलागंज, नूरबेग (48) निवासी फिजिकल रोड लालकोठी के पास, आजाद कुरैशी (55) निवासी तलैया मोहल्ला देहात और विनोद शर्मा (42) निवासी गौशाला देहात शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ताश की गड्डी और 14,800 रुपये नकद जब्त कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!