Press "Enter" to skip to content

शारदा नशा मुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के छत्री रोड स्थित शारदा नशामुक्ति केंद्र पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि केंद्र के कर्मचारी ने उसके नशे के आदी पति को समय से पहले छोड़ दिया और उसे भड़काकर घर भेज दिया, जिससे उसके साथ मारपीट और धमकी की घटना हुई।

जानकारी के अनुसार लुधावली क्षेत्र स्थित पेयर हाउस के पास रहने वाली श्रीमती वैरवती पत्नी दुर्गा सिंह पाल ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति दुर्गा सिंह पाल नशे की लत का शिकार है और नशा करने के बाद उसके साथ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करता है। इसी कारण उसने अपने पति को छत्री रोड स्थित शारदा नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

महिला का आरोप है कि नशामुक्ति केंद्र में कार्यरत कर्मचारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने उसके पति को जानबूझकर समय से पहले छोड़ दिया और उसे नशा करने तथा पत्नी से पैसे और जेवर लेने के लिए उकसाया। इसके बाद 1 मार्च 2026 को उसका पति अचानक घर पहुंचा और उसका सोने का मंगलसूत्र छीनकर ले गया तथा जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

पीड़िता ने पुलिस से शारदा नशामुक्ति केंद्र और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। महिला का कहना है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!