शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के एक युवक पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर उसके परिवार ने पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आवेदन में सुभाष रैनी पत्नी दीपक रैनी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आर.के. पुरम शिवपुरी ने बताया कि उनके पुत्र दिव्यम रैनी के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2026 में मामला दर्ज किया है। उनका आरोप है कि यह प्रकरण राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में दर्ज किया गया है।
आवेदन में कहा गया है कि 27 फरवरी 2026 की रात 10 से 10:30 बजे के बीच कथित घटना को आधार बनाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जबकि उनके अनुसार ऐसा कोई विवाद या घटना हुई ही नहीं। परिवार का कहना है कि मामले में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है।
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपनी बात रखने थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें डांटकर भगा दिया।
परिवार ने एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि मामला झूठा पाया जाए तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।







Be First to Comment