Press "Enter" to skip to content

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, खौड़ चौकी पुलिस ने 3 दिन में दबोचा, 9 महीने बाद डिलीवरी होने पर हुआ खुलासा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौती थाना क्षेत्र की खौड़ चौकी पुलिस ने बलात्कार के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को 20 बर्षीय पीड़िता ने खौड़ चौकी में आरोपी राहुल लोधी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी राहुल पुत्र महेश लोधी (23) निवासी ग्राम गणेशखेड़ा चौकी खौड़ को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने बताया की आरोपी घर आता जाता रहता हैं इसी दौरान उसने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के 9 महीने बाद पेट में दर्द हुआ तब महिला की डिलीवरी हुईं उसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खौड़ उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, ब्रजेश माहौर, बीरेन्द्र वाथम और सैनिक हनुमंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!