Press "Enter" to skip to content

रानी सेन हत्याकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 315 बोर की बंदूक जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना अमोला में अपराध क्रमांक 33/26 के तहत हत्या के मामले में आरोपी सुघर सिंह लोधी (56) निवासी सलैया, थाना अमोला को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिरसौद जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। आरोपी पर रानी सैन की हत्या करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर गंभीर अपराधों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। आरोपी को 1 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता, प्रधान आरक्षक दीपक उपाध्याय, आर.एल. मदुरिया, चालक मोहित शर्मा, आरक्षक आकाश शाक्य, नीतेन्द्र सिंह, कुलदीप और सैनिक जितेन्द्र कलावत की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!