शिवपुरी। शहर के फतेहपुर रोड स्थित एक संयुक्त पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने जालसाजी कर मकान को अपने नाम कराने की कोशिश की और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर रोड स्थित आशिर्वाद हॉस्पिटल के पास रहने वाली उर्मिला कुशवाह पत्नी राकेश कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि उनके ससुर और चचेरे ससुर के नाम पर संयुक्त मकान था। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी तरीके से नाम कटवाने की कोशिश की।
महिला का कहना है कि जब इस संबंध में बातचीत की गई तो आरोपियों ने दानपत्र कराने से मना कर दिया और उनके परिवार को मां-बहन की गालियां देकर मारपीट करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने आवेदन में यह भी कहा कि आरोपी मकान पर कब्जा करने की नीयत से लगातार धमकियां दे रहे हैं। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।







Be First to Comment