शिवपुरी/ असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत श्रम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना प्रारंभ की है। इस पेंशन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के समस्त असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, इस योजना के लिए पात्र है। योजना के अंतर्गत नामांकन हेतु 18 से 40 आयु वर्ग के श्रमिकों को प्रतिमाह रूपये 55 से 200 रुपये प्रीमियम के रूप में जमा करना होगा। जितनी राशि प्रीमियम के रूप में श्रमिक जमा करेंगे, उतनी ही राशि भारत सरकार, श्रम मंत्रालय द्वारा जमा कराई जाएगी। अर्थात 50 प्रतिशत प्रीमियम की राशि भारत सरकार, श्रम मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर श्रमिक, बीमित व्यक्ति को रुपये तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में प्राप्त होगा। योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक श्रमिक योजना से जुड़ने के लिए अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर नामांकन करा सकते है। श्रमिक को नामांकन के समय अपना आधार कार्ड एवं बैंक खाता नम्बर अनिवार्य रूप से देना होगा। प्रीमियम की प्रथम किश्त श्रमिक के आयु वर्ग के अनुसार 55 से 200 रूपये कॉमन सर्विस सेंटर में नगदी जमा कर नामांकन कराना होगा।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, 18 से 40 वर्ष की आयु तक के सभी असंगठित श्रमिक ले सकते हैं लाभ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri Newsकुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri News

- पोहरी में सांसद भारत सिंह कुशवाह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सौजन्य भेंट / Shivpuri News
- राशन की शिकायत पर विवाद: युवक ने सरपंच समेत पांच पर मारपीट, चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- पहले पूछा-पुराने सिक्के बेचते हो? फोन कटते ही हैक हुआ WhatsApp, परिचितों से रुपये मांगने लगा अज्ञात शख्स / Shivpuri News
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News




Be First to Comment