,

एसडीएम ने छितीपुर नाले से अवैध रेत का उत्खनन करती जेसीबी मशीन जप्त की / Shivpuri News

शिवपुरी: एसडीएम अनुराग निंगवाल की रेत माफिया पर लगातार कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में आज अनुविभाग करेरा के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम छितीपुर नाले से अवैध रेत का उत्खनन करती एक जेसीबी मशीन को जप्त किया है एवं लगभग 100 ट्रॉली अवैध भंडारित रेत को भी जप्त किया है, जप्त जेसीबी थाना दिनारा के सुपुर्द की गई है।