,

शिवपुरी में चलते ट्रक के केबिन में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, ट्रक का केबिन जलकर खाक, धान सुरक्षित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एनएच-46 पर एक चलते ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना कमला एग्रो वेयरहाउस और पेट्रोल पंप के पास हुई। ट्रक चालक रामभजन ने बताया कि वह बिहार के मोतिहारी का निवासी है और बिहार से धान लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था। रास्ते में अचानक केबिन से धुआं उठने लगा, जो देखते ही देखते आग में बदल गया।

रामभजन ने तुरंत ट्रक रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग पर काबू पाया गया और ट्रक में भरी धान को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटों से ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।