पोहरी। कुछ दिन पूर्व जेल से छूटे आरोपियों द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर पोहरी में युवक देवी सिंह जादौन पर 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में देवी सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस प्राणघातक हमले को लेकर राजपूत करणी सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने पोहरी में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जिला बदर करने, धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत प्रकरण दर्ज करने एवं उनके अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र चलाने की मांग की है।
करणी सेना के प्रदेश प्रभारी अतुल प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप तोमर (मोंटू )रामेंद्र सिंह बैस प्रदेश उपाध्यक्ष , जिलाध्यक्ष शिवपुरी निकेतन सिंह चौहान, शिवेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, अनिकेत प्रताप सिंह राठौड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य, सनी अरुण तोमर, गिर्राज तोमर पोहरी तहसील अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पोहरी पहुंचकर प्रशासन क़ो सख्त कार्रवाई करने की मांग की तथा जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो करणी सेना प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने की प्रशासन को चेतावनी दी है ।
प्रशासन ने करणी सेना को आश्वासन दिया है कि मामले में नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है.







Be First to Comment