Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से माँ-बेटे की मौत, बेटी गंभीर घायल, खेत में चारा काटते समय हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के रूपेपुर गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में खेत पर मवेशियों के लिए चारा काट रहे परिवार पर बिजली गिरने से मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना में 45 वर्षीय श्यामकुमारी लोधी और उनके 19 वर्षीय बेटे राहुल लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय बेटी बेना लोधी झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

शाम करीब सात बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-पानी के साथ बिजली कड़कने लगी। उसी दौरान खेत में काम कर रहे तीनों लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने श्यामकुमारी और राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!