Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की नाक दांतो से काटी, नाक हुईं कटकर अलग, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की नाक काट दी। पति ने अपने जीजा की मदद से पत्नी पर हमला कर उसकी नाक दांतों से काट कर अलग कर दी। इस वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

पीड़िता आरती आदिवासी उम्र 23 साल ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसका पति राजेश आदिवासी और उसका जीजा सलीम खान घर आए। दोनों ने गालियां दीं और सलीम ने उसके हाथ पकड़ लिए। तभी राजेश ने दांतों से उसकी नाक काट दी, जो पूरी तरह कटकर अलग हो गई।

महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर बनाई गई टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। दोनों आरोपी राजेश आदिवासी उम्र 25 साल और सलीम खान उम्र 35 साल को आदिवासी बस्ती स्थित टपरिया से गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!