शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में पति को दारु पीने के लिए पैसे ना देने पर पति ने पत्नी और बेटा बेटी पर चाकू और लोहे की रोड से हमला कर दिया. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार ऊषा राठौर निवासी मनियर ने बताया कि उसका पति दिनेश राठौर दारु पीने एवं सट्टा खेलने का आदि है जब पति ने दारु पीने के लिए पैसों की मांग की तो उसे मना कर दिया. जिसके बाद मुझ पर एवं बेटी गौरी राठौर उम्र 19 साल एवं बेटा राहुल राठौर उम्र 21 साल पर लोहे की रोड एवं चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उनका उपचार जारी है.








Be First to Comment