शिवपुरी: जिले के कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते शाम अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की गैलरी में महिला प्रसाधन के पास करीब 5 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। अचानक सांप निकलते ही मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत सर्प मित्रों को बुलाया। बदरवास से प्रमोद केवट और दिनेश चंदेल मौके पर पहुंचे। दोनों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा।
सांप के निकलने की खबर सुनकर वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पकड़े गए सांप को सर्प मित्रों ने सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंप दिया। पूरी प्रक्रिया के दौरान अस्पताल में लोग दूर से घटना को देखते रहे।
करीब दो घंटे चले इस रेस्क्यू के बाद मरीजों और परिजनों ने राहत की सांस ली। अस्पताल प्रबंधन ने सभी को आश्वस्त किया कि अब परिसर सुरक्षित है और इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी।







Be First to Comment