शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के किलाऊनी गांव में एक ग्रामीण के घर में चोरी की वारदात हुई है। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने घर की पिछली पत्थर की दीवार तोड़कर प्रवेश किया और बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारों की नगदी चुरा ली।
पीड़ित ग्रामीण प्रताप धाकड़ ने बताया कि घटना रात के समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य घर के अन्य कमरों में सो रहे थे। चोरों ने कमरे की पिछली दीवार तोड़कर घर में घुसपैठ की और बक्से में रखा सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे घर के बाड़े में एक खाली बक्सा पड़ा मिला।
धाकड़ के अनुसार, चोर एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायलें और लगभग 7-8 हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।








Be First to Comment