शिवपुरी: जिले की कोलारस पुलिस ने नाबालिग वालिका को ब्लैकमैल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नीरज जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
बता दें की 18 सितंबर 2025 को नाबालिग पीड़िता ने बताया था कि आरोपी नीरज जाटव निवासी संत फार्म कोलारस के द्वारा कोचिंग आते जाते वक्त पीछा करने, डरा धमकाकर वीडियों बनाकर रुपये की मांग कर ब्लैकमैल करने एवं 12 अगस्त 2025 को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अप.क्र. 367/25 धारा 65(1), 74, 78, 308(4), 351 (3) बीएनएस एवं 66 (ई) आईटी एक्ट तथा 3,4 (2), 7,8,11(iv), 12 पाक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
कोलारस पुलिस ने 3 घण्टे के अंदर आरोपी नीरज पुत्र गोपाल जाटव उम्र 20 साल निवासी संत फार्म कोलारस को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही में निरी. रवि चौहान, उ.नि. सावित्री लकडा, उ.नि. बबलेश कुमार, उनि सौरभ तोमर, सउनि अमृतलाल भिलाला, प्रआर 142 नरेश यादव, प्र.आर. 891 डैनी कुमार, प्र. आर. 545 विजय कटारे, आर.88 पुष्पेन्द्र रावत, आर. चालक 383 रणवीर यादव की विशेष भूमिका रही।







Be First to Comment