Press "Enter" to skip to content

विधानसभा में गूंजा था नरवर नाला निर्माण घोटाला, 2.14 करोड़ की परियोजना पर भोपाल से जांच दल पहुंचा / Shivpuri News

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए थे उच्च स्तरीय जांच के आदेश, करैरा विधायक खटीक भी रहे निरीक्षण में शामिल

शिवपुरी: करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक द्वारा विधानसभा में उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब सरकार हरकत में आ गई है लगभग ₹2 करोड़ 14 लाख की लागत से लोड़ी माता मंदिर से धुवाई दरवाजा होते हुए तालाब तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य की जांच के लिए भोपाल से इंजीनियरों की टीम नरवर पहुंची

जांच दल ने विधायक रमेश प्रसाद खटीक की मौजूदगी में पूरे नाले का निरीक्षण किया

दरअसल, विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न क्रमांक 358 के तहत इस नाला निर्माण में भारी अनियमितताओं और घटिया काम की शिकायत को जोरदार तरीके से उठाया था उन्होंने सरकार से पूछा था कि इस कार्य के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गई और यह किस एजेंसी को दिया गया

जवाब में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया था कि नाले का निर्माण कार्य मेसर्स रियोजा इंटरप्राइजेस, नरवर को सौंपा गया था और इसके लिए ₹214 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी मंत्री ने स्वीकार किया था कि प्रथम दृष्टया शिकायतें गंभीर हैं और अनियमितताओं की आशंका ह

उन्होंने करैरा विधायक रमेश प्रसाद सटीक आश्वस्त किया था कि भोपाल सें भेजी जाएगी वरिष्ठ इंजीनियरों की टीम जांच करेगी और यदि लापरवाही या भ्रष्टाचार साबित होता है तो निर्माण एजेंसी सहित नगर परिषद नरवर के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!