Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रस्सी से बांधकर लाठी-कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर की थी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की दिनारा पुलिस ने हत्या के अपराध में फरार तीन आरोपी रामनिवास पाल, चंदन पाल एवं दीपक पाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

बता दें की 10 सितंबर 2025 को आरोपी रामनिवास पाल, चंदन पाल, दीपक पाल, प्रतिपाल पाल के द्वारा ग्राम सलैया के भाईसहाब जाटव पुत्र प्रभूदयाल जाटव को रस्सी से बांधकर लाठी व कुल्हाड़ी से पीट–पीटकर हत्या कर दी थी. जिसमें मृतक के पिता प्रभूदयाल जाटव निवासी सलैया की रिपोर्ट पर से उपरोक्त चारो आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 103, 127(2), 140(1), 115(2), 296, 3(5) BNS 3(1)द, ध, 3(2)(V) SC/ST Act का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया की 17 सितंबर 2025 को तीन आरोपी रामनिवास पुत्र देवीलाल पाल उम्र 37 साल, चंदन पाल पुत्र देवीलाल पाल उम्र 35 साल, दीपक पाल पुत्र देवीलाल पाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सलैया डामरौन थाना दिनारा को अशोक होटल दिनारा से गिरफ्तार कर माननीय एससी/एसटी न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड, थाना प्रभारी दिनारा उनि अमित चतुर्वेदी, सउनि सुल्तान सिंह, सउनि नारायण सिंह बंजारा, प्रआर जगदीश कुशवाह, प्रआर हिमांशू जोशी, प्रआर राजेन्द्र हाडा, प्रआर. सतेन्द्र मिश्रा, प्रआर.  हिमांशू चतुर्वेदी, प्रआर. घनश्याम परमार, आर. प्रदीप कौरव, आर. आशीष शर्मा, आर. विकाश दुबे, आर. संदीप राठौर, आर. पवन यादव, आर.चा. नंदकिशोर माथुर, सैनिक सुरेन्द्र यादव, सैनिक विशाल शर्मा, सैनिक रवि शंकर तिवारी की सरहानीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!