शिवपुरी: नगर पालिका के पार्षदों ने आज एसपी को ठेकेदार अर्पित शर्मा पर धाराएं बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है. साथ ही नगर पालिका से फाइलें गायब के भी आरोप लगाए है.
जानकारी के अनुसार नगर पालिका के पार्षद आज एसपी ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ठेकेदार अर्पित शर्मा पर जो धाराएं लगाई है वह काफी नहीं है और धाराएं बढ़ाई जाने की मांग पार्षदों ने की है. साथ ही नगर पालिका से फाइल गायब के भी आरोप लगाए है. शिवम कंस्ट्रक्शन के नाम से जितने भी नगर पालिका में काम हुए हैं उन सभी कामों में आरोप लगाते हुए बताया कि यह तो 16 लाख का घोटाला सामने आया है. अगर शिवम कंस्ट्रक्शन के प्रत्येक काम की जांच की जाएगी तो प्रत्येक काम प्रत्येक फाइल में भ्रष्टाचार आएगा, कम से कम यह भ्रष्टाचार करोड़ो में जाएगा. इस तरह के आरोप लगाते हुए आज नगर पालिका के पार्षदों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है.







Be First to Comment