शिवपुरी के एक बदमाश का एनकाउंटर किया गया। झांसी के हत्यारों को संरक्षण दे रहे बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। झांसी में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के मनका गांव निवासी भंवर सिंह यादव उर्फ गोल्टू पुत्र संग्राम सिंह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, भंवर सिंह झांसी के हत्यारोपियों को संरक्षण दे रहा था।
भंवर सिंह अपने साथी कल्लू उर्फ अशोक यादव के साथ सुबह गांव में दैनिक उपयोग का सामान लेने आया है। मुखबिरी के आधार पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्र और स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर ने भरारी फार्म के पास घेराबंदी की।
पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने मौके से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
यह मामला 8 सितंबर को झांसी के भोजला गांव में हुई अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। इस हत्याकांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव सहित 6 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
घायल अशोक यादव और भंवर सिंह यादव को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।







Be First to Comment