Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज में चूहा घूमने के मामले में डीन ने जांच कराकर स्टाफ को दी नसीहत / Shivpuri News

शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट की एक वीडियो में चूहे दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के तत्काल बाद डीन डॉक्टर डी परमहंस ने संज्ञान लेते हुए स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट का बारीक से निरीक्षण करने के उपरांत पांच सदस्यीय टीम बनाई गई, टीम ने जांच रिपोर्ट में पाया कि अटेंडर महिला अपने बच्चों को देखने के लिए गई थी जिस कारण से  स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट का दरवाजा गलती से खुला छूट गया था इस वजह से चूहा बाहर कहीं से अंदर प्रवेश कर गया। जिसके लिए प्रबंधन द्वारा पेस्ट कंट्रोल टीम बुलाकर दवा का छिड़काव स्वयं डीन एवं अधीक्षक की निगरानी में कराया गया है। डीन द्वारा स्टाफ को सख्त निर्देश दिए की भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति ना हो। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक डॉक्टर विकास त्यागी, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना, एजाइल मैनेजर धीरज नीखिल सहित नर्सिंग स्टाफ, वरिष्ठ चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

यह बोले अधिकारी
मेडिकल कॉलेज में चूहा घूमने वाले मामले में हमनें और डीन सर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीन सर के निर्देशन में पांच सदस्य टीम बनाई गई। वारिकी से जांच में  टीम ने पाया कि अपने बच्चे की देखरेख करने बाहर से आई अटेंडर महिला से दरवाजा खुला छूट गया था उसी कारण से स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में चूहे ने बाहर से प्रवेश किया फिलहाल हमने पेस्ट कंट्रोल (कीट नियंत्रण) करा दिया है।

डॉक्टर आशुतोष चौऋषि
चिकित्सालय अधीक्षक


एस एन सी यू में चूहे घूमने की जानकारी स्टाफ द्वारा मुझे जिस समय दी गई थी मैंने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था जिस पर से हमारे डीन सर , अधीक्षक सर ने कमेटी बनाकर जांच कराई है। भविष्य में ऐसी गलती न जिसके लिए स्टाफ को निर्देश दिए हैं।
डॉक्टर प्रियंका गर्ग
विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!