शिवपुरी: जिले की पिछोर पुलिस ने दोहरे हत्या काण्ड के फरार 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी रूबी लोधी को गिरफ्तार किया.
बता दें की 27 जून 2025 को शिवेदा पत्नी हरगोविन्द लोधी उम्र 45 साल निवासी बाचरौन ने थाना पर सूचना दी थी उनके पति हरगोविन्द लोधी व पुत्र पुष्पेन्द्र लोधी शाम को 4 बजे घर से ग्राम राजपुर अपने घर खेत पर गये थे जबसे लापता थे. महिला ने बताया की गांव के ज्ञानसिह लोधी, विजयभान लोधी, आदि लोगो से हमारी पुरानी रंजिश है.
सूचना के बाद ज्ञानसिह लोधी एवं चिन्टू उर्फ महेन्द्र लोधी पुत्रगण लालाराम लोधी निवासी राजपुर को पकडा गया ओर उन से पुछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने साथियों पुन्ना उर्फ पुष्पेन्द्र लोधी विजयभान लोधी, दिनेश लोधी, अनिल लोधी, रूवी लोधी के साथ मिलकर मारपीट कर हरगोविन्द लोधी व पुष्पेन्द्र लोधी की हत्या कर फील्ड फायर रेंज के जंगल मे कुआ मे फेंकना बताया संदेहियों की निशादेही पर कुआं के अन्दर से दोनों मृतकों के शवों को बरामद किया गया एवं आरोपियों के बिरूध्द थाना पर अप क्र 369/25 धारा 103(1),238,191(2)191(3), 190 बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं पूर्व मे आरोपीगण ज्ञानसिह लोधी एवं चिन्टू उर्फ महेन्द्र लोधी पुत्रगण लालाराम लोधी, विजयभान पुत्र लालाराम लोधी उम्र 30 साल, पुन्ना उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र लालाराम लोधी उम्र 24 साल, दिनेश पुत्र मिही लाल लोधी उम्र 42 साल एवं अनिल कुमार पुत्र मिही लाल लोधी उम्र 32 साल निवासीगण ग्राम राजपुर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किये गये थे। जिसमे फरार आरोपिया रूबी पत्नि विजयभान लोधी को गिरफ्तार करने हेतु माननीय न्यायालय से वारंट जारी कराया गया। जिसे आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को सूचना पर बस स्टेण्ड पिछोर से गिरफ्तार किया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी पिछोर उमेश उपाध्याय, उनि बी एल दोहरे, उनि संजय लोधी, सउनि जहान सिह, सउनि सुबोध टोप्पो, सउनि परमाल सिह, सउनि अरविन्द सगर, प्रआर 703 रामहेत सिह, आर. 425 धर्मेन्द्र, आर 637 कमल गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment