Press "Enter" to skip to content

वन विभाग की टीम पर हमला: लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीण, पीएम आवास निर्माण रोकने गए अधिकारी वापस लौटे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा तहसील के सिंगधौआ गांव में वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। रविवार को डिप्टी रेंजर कुलदीप गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम करैरा रेंज की वीरपुर बीट में पहुंची। टीम वनभूमि पर हो रहे पीएम आवास निर्माण को रोकने गई थी।

वन विभाग की टीम को देखते ही सूरज पुत्र उल्लू आदिवासी, उसका बेटा और दो अन्य लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर उनकी तरफ दौड़े। स्थिति को खतरनाक देखते हुए वन विभाग की टीम को वहां से भागना पड़ा।

आदिवासी परिवार का कहना है कि जिस जमीन पर वे मकान बना रहे थे, वह पहले से ही वन विभाग के कब्जे में है। उन्होंने जब एक छोटे हिस्से पर आवास बनाना शुरू किया तो विभाग ने रोक लगा दी।

घटना का वीडियो भी बनाया गया है। वन विभाग ने करैरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के अनुसार मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच चल रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि वन विभाग की जमीन पर पीएम आवास की राशि पास कैसे हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!