शिवपुरी में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं लाड़ली बहना योजना की बंद हुई किस्तों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं।
शिवपुरी की करीब आधा दर्जन महिलाओं ने भी जनसुनवाई में पहुंचकर लाड़ली बहना योजना की किस्तें पिछले तीन-चार महीने से नहीं मिलने की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने डीबीटी, आधार मैपिंग और ई-केवाईसी जैसी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं, फिर भी राशि उनके खातों में नहीं आ रही है।
महिलाओं ने कलेक्टर से मांग की कि उनकी योजना की मासिक किस्तें तत्काल शुरू कराई जाएं, क्योंकि यह राशि उनके घर खर्च और दैनिक जरूरतों के लिए बेहद जरूरी है। प्रशासन ने शिकायतों पर जांच का भरोसा दिलाया है।







Be First to Comment