शिवपुरी के कोलारस कस्बे में एक घर से चोरों ने 50 हजार कैश समेत जेवर भी चुरा लिए। परिवार बेटे के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में रुका हुआ था। इसी बीच घर में चोरी हो गई। घटना सोमवार की रात ईदगाह के पीछे बने मकान में हुई।
जानकारी के मुताबिक, रीना लोधी और उनके पति सचिन अपने 13 वर्षीय बेटे आशीष के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में ठहरे हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे बड़े बक्से का लोकर तोड़कर उसमें से 50 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया।
मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और तुरंत परिवार को सूचना दी। इसके बाद परिवार ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।







Be First to Comment