Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में तेल मील कर्मचारी की मौत, बीमार होने के बावजूद काम पर बुलाया, परिजनों ने मालिक पर लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित झिरिया मंदिर पर एक तेल मील कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नोहरी कला निवासी 45 वर्षीय मुकेश ओझा के रूप में हुई है। मुकेश इंडस्ट्रियल एरिया में महेश मित्तल के तेल मील में काम करता था।


सोमवार को उसकी तबीयत खराब थी और वह घर लौट आया था। तेल मील के संचालक महेश मित्तल खुद उसके घर गए और उसे काम पर ले गए। उन्होंने मुकेश को झिरिया मंदिर पर चल रहे निर्माण कार्य की देखरेख के लिए भेजा। वहां वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों को जब सूचना मिली कि मुकेश की हालत बिगड़ गई है, तो वे मील पर पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि वह आधा घंटा पहले निकल चुका है। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर जानकारी दी जाती तो मुकेश की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा लिया है और जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!