Press "Enter" to skip to content

पोहरी न्यायालय में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन: कई प्रकरण में बसूली राशि / Shivpuri News

शिवपुरी: म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशनुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के अध्यक्ष माननीय राजेंद्र प्रसाद सोनी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के मार्गदर्शन में दिनांक 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को न्यायालय पोहरी में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ श्रीमती अंजलि पटेल व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड पोहरी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया. उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु श्रीमती अंजलि पटेल व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड पोहरी तथा कुमारी काजल नायक, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड पोहरी की खण्डपीठ का गठन किया गया. नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर माननीय न्यायाधीशगण के साथ अधिवक्ता गण एवं भारतीय स्टेट बैंक पोहरी, मध्यभारत ग्रामीण बैंक एवं यूको बैंक बैराड़ के शाखा प्रबंधक, बीएसएनएल पोहरी के अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे. खण्डपीठ क्रमांक 28 श्रीमती अंजली पटेल व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड पोहरी के न्यायालय द्वारा नेशनल लोक अदालत में 36 आपराधिक प्रकरणों, धारा 138 NIA के 06 प्रकरणों का निराकरण कर 11,83,009/- राशि की वसूली की गई. खंडपीठ क्रमांक 29 सुश्री काजल नायक व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड पोहरी द्वारा नेशनल लोक अदालत में 18 आपराधिक  प्रकरणों, धारा 138 NIA के 07 प्रकरणों का निराकरण कर 26,54,000/- राशि की वसूली की गई. इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में कुल 54 आपराधिक प्रकरण तथा 13 प्रकरण धारा 138 NIA चेक बाउंस के प्रकरण निराकृत हुए तथा 38,37,000/- राशि की वसूली की गई नेशनल लोक अदालत में कुल 200 व्यक्ति लाभान्वित हुए, तथा बैंक के 5 प्री लिटिगेशन प्रकरणों में 7,65,000/- रुपए की वसूली की गई.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!