Press "Enter" to skip to content

मानव वेलफेयर सोसायटी माँ अम्बे एसोसिऐशन द्वारा गाँधी पार्क में माता की स्थापना, प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेल्थ केम्प, रावण दहन जैसे होंगे कार्यक्रम / Shivpuri News

शिवपुरी: मानव वेलफेयर सोसायटी माँ अम्बे एसोसिऐशन शिवपुरी के तत्वाधान में दिनांक 22 सितम्बर 2025 से गांधी पार्क मैदान में माता की स्थापना के साथ-साथ रावण दहन तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विगत 15 वर्षों से स्थानीय गांधी पार्क मैदान में नव दुर्गा महोत्सव के दौरान गरबा डांडियाँ की प्रस्तुति स्कूली स्तर, व्यवसायिक समूहों द्वारा करता आ रहा है।

इसी क्रम में सोसायटी इस वर्ष भी माताजी की स्थापना पूजा पाठ, संगीतमय महाआरती सैकड़ों दीपकों सहित अनेक प्रकार के सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के रूप में कई प्रतियोगिताऐं तथा अनेक कार्यक्रम जैसे- मेडीकल कैम्प, चित्रकला प्रतियोगिता, धार्मिक वेशभूषा, गणेश जी सजाओं प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं बुराई के प्रति रावण का पुतला दहन आयोजित करने जा रही हैं।

ये रहेंगे कार्यक्रम

प्रतिदिन सायंकाल 7:30 बजे संगीतमय महाआरती का आयोजन दर्शनीय है।

21 सितम्बर 2025, भाताजी का आगमन, कलश यात्रा सहित (समय दोप. 1:30), 22 सितम्बर 2025, माताजी की स्थापना (प्रातः 7:30 से)
रंगोली प्रतियोगिता (सायं 4 बजे से), 23 सितम्बर 2025, चित्रकला प्रतियोगिता (प्रातः 10 बजे से) गणेशी प्रतिमा सजाओ प्रतियोगिता (सायं 6 बजे से), 24 सितम्बर 2025, हेल्थ कैम्प (प्रातः 10 बजे से दोप. 2 बजे तक) फिजियो थेरेपी, श्रीमती स्मिता गोयल होम्योपैथिक डॉ. रवि गोयल, 25 सितम्बर 2025 झाँसी के प्रख्यात चिकित्सक द्वारा हेल्थ कैम्प डॉ. एन. एस. सेंगर, (Nephrologist M.D.) डॉ. आर.पी.एस. बुन्देला (Gastrologist M.D.) आयुर्वेदिक डॉ. अनिल वर्मा डॉ. प्रतीक शिवहरे (Dermatologist), 26 सितम्बर 2025, रात्रि जागरण, भजन संध्या एवं खाटू श्याम दरबार (रात्रि 9 बजे से), (जबलपुर के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा) छप्पन भोग एवं पूड़ी-सब्जी वितरण (रात्रि 8 बजे से), 27 सितम्बर 2025, मुख्य आर्कषण लाईव गरबा – डांडियाँ (बॉम्बे के डी. जे. कलाकारों द्वारा, रात्रि 8 बजे से), 28 सितम्बर 2025, ग्वालियर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा हेल्थ कैम्प (प्रातः 10 बजे से) हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत चेस्ट फिजिशियन डॉ. दीपक चौपड़ा (D.M, M.D.) (M.S.) (M.S.) इन्टर क्लब डांड़ियाँ प्रतियोगिता (रात्रि 8 बजे से), 29 सितम्बर 2025, स्कूल एवं प्रोफेशनल गरबा डांडिया प्रतियोगिता (रात्रि 8 बजे से), 30 सितम्बर 2025, हवन पूजन (प्रातः 7 बजे से) माताजी का विसर्जन (दोप. 3 बजे से), 2 अक्टूबर 2025 श्री राम शोभा यात्रा, हनुमान मंदिर से कोर्ट रोड, आर्यसमाज रोड, न्यूब्लॉक चौराहा, हंस बिल्डिंग होते हुए गांधी पार्क मैदान में (दोप. 3 बजे से) रावण दहन एवं दशहरा मिलन – (सायं 7 बजे से) मुख्य आर्कषण सोसायटी इस बुराई के प्रतीक रावण की 90 फीट ऊँचे पुतले का दहन किया जायेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!