Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पुरानी रंजिश में चलाई गोली, महिला को लगी, आरोपियों ने सरपंच परिवार पर कट्टे से किया फायर, दो आरोपी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार शाम एक महिला को गोली लग गई। घायल महिला सरपंच अतर सिंह परिहार के परिवार की है। उन्हें करैरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शाम साढ़े 4 बजे की है। रामहेत परिहार अपने परिजनों महाराज सिंह परिहार और रामसिंह परिहार के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का गुड्डू उर्फ नाहर सिंह गौतम अपने एक साथी के साथ वहां आया और गाली-गलौज करने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कट्टे से फायर कर दिया
शोर सुनकर रामहेत की मां पुष्पा परिहार बाहर आईं। विवाद बढ़ने पर आरोपी गुड्डू ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली पुष्पा परिहार के पेट में लगी। उन्हें तुरंत करैरा अस्पताल ले जाया गया।

सरपंच और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। तीन महीने पहले भी आरोपियों ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। तब पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था।

रामहेत परिहार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करैरा थाना पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!