शिवपुरी: जिले के छर्च गांव में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से चार बच्चों की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला को सिर दर्द की शिकायत थी. जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का इलाज किया था.
जानकारी के अनुसार जगदीश कुशवाह निवासी ग्राम छर्च ने बताया कि उसकी पत्नी की चनौटी कुशवाह उम्र 30 साल को सिर दर्द की शिकायत थी जिसके बाद गांव में ही क्लीनिक संचालित करने वाले अरविंद सेन से उसका इलाज करवाया, डॉ ने बोतल चढ़ाई जिसके बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी. उसके बाद डॉक्टर ने खुद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठ कर पति-पत्नी को पोहरी छोड़ दिया. पोहरी उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां पर इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. पति ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत उपचार करने के आरोप लगाए है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सवालों के घेरे में है कि गांव-गांव में झोलाछाप डॉक्टर पल रहे है. लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कर जाँच शुरू कर दी है.







Be First to Comment