Press "Enter" to skip to content

गोवर्धन थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाह पर न्यायालय को गुमराह करने का आरोप, बाइक की लाइव लोकेशन थाने की, कैफ़ीयत में प्रभारी बोलें कोई मोटरसायकिल नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन पुलिस ने न्यायालय को गुमराह किया हैं, मामला आज से 8 महीने पहले का हैं जिसमें गोवर्धन थाना पुलिस ने मुरैना से एक जेसीबी और एक मोटरसाइकिल जब्त की थी, जिसमें बाद पुलिस ने जेसीबी के मालिक से पैसे लेकर उसको छोड़ दिया. जिसके बाद युवक ने मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए पोहरी कोर्ट में आवेदन लगा दिये. जिसके बाद थाना प्रभारी के पास कोर्ट से कैफ़ीयत पहुंची. जिसमें थाना प्रभारी ने जवाब दिया कि ऐसी हमारे पास कोई मोटरसाइकिल नहीं आई ना ही हमने ऐसा कोई मामला दर्ज किया हैं।
ग्राम नरेसुर थाना मरापुरा मुरैना के रहने वाले महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया की जबकि मोटरसाइकिल गोवर्धन थाने पर ही रखी हुई हैं जिसका फोटो वीडियो है और उसमें स्पष्ट रूप से लाइव लोकेशन गोवर्धन की ही बताई जा रही हैं। युवक ने साफ तौर पर गोवर्धन थाना प्रभारी पर आरोप लगाए हैं और अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कहीं हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!