शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा स्थित मड़ी खेड़ा जल प्रदाय परियोजना सतनबाड़ा प्लांट इंटेक वेल के समस्त कर्मचारियों को पांच माह से सैलरी नहीं मिली है और 11 माह से खाने के लिए मिलने वाला भुगतान नहीं मिला है जिस कारण से उन्हें कार्य करने में समस्या आ रही है.
जानकारी के अनुसार मड़ीखेड़ा जलप्रदाय परियोजना सतनवाड़ा प्लांट इंटेक वेल के समस्त कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पांच महीनों से सैलरी नहीं मिली है और खाने के लिए मिलने वाले पैसों का भुगतान 11 महीने से नहीं हुआ है. जिस कारण से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. इधर-उधर से पैसे मांग कर गुजारा करना पड़ रहा है ऐसे में अब स्थिति बिल्कुल खराब है. ऐसे में कार्य करने में भी अब समस्या आ रही है. जब कंपनी से भुगतान के लिए कहा जाता है तो वह कहते हैं कि शिवपुरी नगर पालिका द्वारा भुगतान नहीं किया गया है. इस कारण से कर्मचारियों की सैलरी नहीं दी जा रही है. ऐसी स्थिति में सभी ने कलेक्टर से सैलरी डलवाने की मांग की है.







Be First to Comment