Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में सरिया से रस्सी बँधी मिली, ससुरालियों पर हत्या के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टीला रोड पर एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं.

जानकारी के अनुसार बबीता साहू पत्नी अनिल साहू निवासी टीला रोड का अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे पर लटक हुआ शव मिला हैं. बता दें की बबीता साहू की शादी 6 महीने पहले अनिल साहू से हुई थी. इसके बाद आज 8 सितंबर को दोपहर 5 बबीता का शव दूसरी मंजिल पर सरिया से रस्सी बांधकर लटका हुआ मिला. बबिता की मौत के समय घर पर कोई नहीं था सभी लोग अपने काम पर गए हुए थे. इसी दौरान जब घर की बच्ची स्कूल से लौटी तो उसने बबीता के शव को देखा और परिजनों को फोन कर सूचना दी. मृतिका के शव पर चोट के निशान भी दिखाई दिए. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!