शिवपुरी: जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आज शिवपुरी दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने सर्किट हाउस पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं को सुना उसके उपरांत शहर भ्रमण पर निकले.
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आज शिवपुरी द्वारा पर पहुंचे. मंत्री ने सर्किट हाउस पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आमजन की समस्याओं को सुना. इसके बाद शहर की पोश कॉलोनी श्रीराम कॉलोनी में पहुंचे. जहां उन्होंने नाली की समस्या, बिजली की समस्या, सीवर के खुले चैंबर एवं सड़कों पर पानी देख भड़क उठे. इसी दौरान उन्होंने बिजली विभाग के डिवीजनल इंजीनियर को फटकार लगाते हुए एक इंक्रीमेंट डाउन कर दिया और अगली बार के लिए चेतावनी दी. साथ ही कहा की श्री राम कॉलोनी के लोगों के साथ एवं पार्षद के साथ बैठक की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि यहां पर किस तरह का फाल्ट है और एक दिन में 15 बार बिजली की कटौती क्यों की जाती है.








